अगली ख़बर
Newszop

VIDEO: एक सांप ने दूसरे को निगला, वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Send Push

सांप एक ऐसा जीव है जिस से इंसानों के साथ साथ जानवर भी डरते हैं। आपने आज तक साँपों द्वारा कई जीवों को निगलने के वीडियो देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी किसी एक सांप को दूसरे को निगलते हुए देखा है? हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ये नजारा इतना डरावना है कि जिसने भी देखा, वो दंग रह गया। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप दूसरे सांप को निगल रहा है।  उसका आधा हिस्सा बाहर की ओर लटका हुआ था।  एक्सपर्ट कहते हैं कि सांपों में भी अपनी ही प्रजाति को खाने की प्रवृत्ति कई बार देखने को मिलती है। खासकर तब जब किसी बड़े सांप को खाने की कमी होती है या वो अपने इलाके पर कब्जा बनाए रखना चाहता हो, तो वो छोटे साँपों को अपना शिकार बना लेते हैं। प्रकृति के ये रहस्य और जंगल के खौफनाक दृश्य अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। 


वायरल हो रहा वीडियो 
इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है। एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 56 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, वहीं लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें